प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक पेड़ मां के नाम

रायबरेली से 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 47.23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

रायबरेली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत हुई, जिसके अंतर्गत जिले में 47.23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रायबरेली से पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ 4723 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Plantation Mega Drive 2026 Launched from Raebareli with 47.23 Lakh Sapling Target |

रायबरेली,(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शंखनाद हो गया है। रविवार को खीरों स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के परिसर में प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर जनपद रायबरेली से इस भव्य महाअभियान की शुरुआत की। यह पूरा अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधे रोपने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

जिले को मिला 47.23 लाख पौधों का लक्ष्य

इस महाअभियान के तहत अकेले रायबरेली जनपद में आज के दिन 47.23 लाख पौधे लगाने का भारी-भरकम लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत करते हुए उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने हर नागरिक से इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने और अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाने का आह्वान किया।

प्रशासनिक अमले ने भी निभाई भूमिका

महायज्ञ के शुभारंभ के मौके पर जिले के आला अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे रोपे। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे न केवल पौधा लगाएं, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल का संकल्प भी लें।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्ति पर बोले नृपेंद्र मिश्रा, कहा- ट्रस्ट तय करेगा अधिकार

Related to this topic: