कोलकता। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी में भाजपा के विजय संकल्प सभा में कहा कि...
घुसपैठियों के लिए फर्जी कागजात बनाने वालों की धरपकड़ के लिए कमिटी का गठन करेगी भाजपा सरकार : पीएम मोदी |
कोलकता। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी में भाजपा के विजय संकल्प सभा में कहा कि इस राज्य में भाजपा की सरकार घुसपैठियों के लिए फर्जी कागजात बनाने वालो की धरपकड़ के लिए एक कमिटी का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आरजीकर मेडिकल अस्पताल की घटना समेत महिलाओं के साथ हुई तमाम घटनाओं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुए अपमान को ध्यान में रखना है। उन्होंने टीएमसी सरकार को अहंकारी सरकार बताया।
उन्होंने कहा कि रवीद्रनाथ ठाकुर मे भयमुक्त समाज बनाने की बात कही थी लेकिन यहां टीएमसी का जंगल राज है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में बम बनाने का कुटीर उद्योग चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्दिया और आसनसोल के बाद सुउडी में चुनावी सभा में शिरकत करने मौजूद हुए। उन्होंने कहा कि टीएमसी के सिंडिकेट ने पंचायतों और दूसरे सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों को डरा-धमका कर घुसपैठियों के लिए फर्जी कागजात बनवाया और यहां बसाया।
ऐसे टीएमसी के सिडिंकेटों को धरपकड़ के लिए इस राज्य की भाजपा की सरकार एक कमिटी बनाएगी। ऐसे लोगों को नगीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को कारण यहां के युवकों की रोजगार की समस्या हो गई है और उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। घुसपैठी कम मजदूरी में काम करने लग गए हे और यहां के युवकों का काम छिन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने इस सभा में भी घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे यहा भयरहित बंगाल की याद दिलाने आए हैं। यहां विश्वभारती विशवविद्याल जैसा विश्वविद्यालय है। टीएमसी सरकार ने यहां जो भी विश्वविद्यालय खोले है, तो युक कैपस नहीं है। कैंपस है तो टीचर नहीं है। टीचर हैं तो सैलरी नहीं मिल रही है। स्कूल बंद हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस राज्य में भ्रष्टाचार इतना है कि बम बनाने का कुटीर युद्योग चलता है। बीरभूम में टीएमसी के लोगों के घर बम का भंडार मिलता है।
भाजपा की सरकार बमं के कुटीर उद्योग को बंद करेगी। रोजगार के लिए लघु व कुटीर युद्योग स्थापित करेगी। भाजपा सरकार खाली सरकारी पदों पर नियुक्ति करेगी। नौकरी मे हो रही लूट को बंद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुदरत ने बंगाल को बहुत कुछ दिया है। टीएमसी सिटिंकेट उसकी लूट कर रहे है। टीएमसी सिडिंकेट केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है जिससे उसकी लूट चलती रहे। 75 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट को रोक कर रखा गया है। भाजपा सरकार इसे पूरा करेगी।
भाजपा सरकार श्रीराम ग्रामीण योजना को चालू करेगी। आलू किसान समेत तमाम किसानों के लिए बनी योजनाओं को पूरा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में न्यायिक अधिकरियों को बंधक बनाए जाने और उन पर हुए हमले की घटना का जिक्र किया और चिंता जताई। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपमान होने की घटना का जिक्र किया और कहा कि यह संविधान और आदिवासी महिला समाज का अपमान है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-made-in-india-weapons-are-being-exported-all-over-the-world/155964