सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के मटकुली रेंज में हुए सांभर के शिकार मामले में 5 दिन बीत जाने के बाद भी शिकारी वन विभाग की पकड़ से बाहर हैं।
नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के मटकुली रेंज में हुए सांभर के शिकार मामले में 5 दिन बीत जाने के बाद भी शिकारी वन विभाग की पकड़ से बाहर हैं। यह घटना पिपरिया-पचमढ़ी मुख्य मार्ग से महज 20 मीटर अंदर झिरिया बीट के जंगल में हुई।
वन विभाग की टीम कर रही तलाशी
शिकारियों ने 4 बाघों की टेरिटरी (क्षेत्र) में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। शिकारी सांभर का सिर वहीं छोड़ गए और बाकी धड़ अपने साथ ले गए। वन विभाग की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं। जंगल में 'फॉरेस्ट डॉग' (खोजी कुत्तों) की मदद से भी शिकारियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना बफर क्षेत्र के झिरिया बीट में हुई है, जो मुख्य सड़क के काफी करीब है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/60-crore-property-row-erupts-after-doctors-demise/144062
जबलपुर की डॉ हेमलता श्रीवास्तव के निधन के बाद 60 करोड़ की संपत्ति पर विवाद