प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भिंड में अंधे कत्ल का खुलासा

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग में दोस्त की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिंड की बराही थाना पुलिस ने 11 सितंबर को मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग में दोस्त की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भिंड |

भिंड (मध्य प्रदेश)। बराही थाना पुलिस ने बीते 11 सितंबर को ग्वालियर रोड पर मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर मामले को सड़क हादसा दर्शाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

11 सितंबर 2026 को मिला था बुरी तरह कुचला हुआ शव

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को अमलेडी तिराहे के पास सड़क पर एक व्यक्ति का बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बाद में मृतक के शरीर पर बने टैटू और कपड़ों के आधार पर उसके भाई ने शव की पहचान छत्रसिंह नरवरिया पुत्र राजाराम नरवरिया, निवासी पुरा के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जाँचपड़ताल शुरू की।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारा

पुलिस ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। ​आरोपी ने बताया कि उसकी मृतक से पुरानी रंजिश थी और मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा था। हत्या की योजना के तहत आरोपी ने छत्रसिंह को पार्टी के बहाने बुलाया और उसे अत्यधिक नशा कराया।

गाड़ी से उतारकर सामने से आ रहे एक ट्रक के आगे दिया धक्का

इसके बाद उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाईवे पर ले गया। वहां बातचीत के बहाने गाड़ी से उतारकर सामने से आ रहे एक ट्रक के आगे धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने यह सब इसलिए किया ताकि मामला सड़क हादसा लगे।

यह भी पढ़ेंः बिजनौर: तालाब में मिला 2 दिन से लापता 12 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी

Related to this topic: