जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके के पास अवैध रूप से संचालित सुतली बम फैक्ट्री का पता लगाया है। यह फैक्ट्री सिहाड़ा गांव के समीप संचालित हो रही थी।
खंडवा। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके के पास अवैध रूप से संचालित सुतली बम फैक्ट्री का पता लगाया है। यह फैक्ट्री सिहाड़ा गांव के समीप संचालित हो रही थी। इससे आसपास के लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के पास एक स्थान पर अवैध रूप से विस्फोटक तैयार किया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और करीब 20 क्विंटल तैयार विस्फोटक, सुतली बम, बारूद और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया।
रिहायशी इलाके के नजदीक थी फैक्ट्री
पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री रिहायशी क्षेत्र के बेहद नजदीक चल रही थी। यदि किसी भी तरह की चिंगारी या हादसा होता, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
पुलिस ने जब्त किया समान
मौके से मिले सामान को जब्त कर लिया गया है और फैक्ट्री संचालकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध विस्फोटक निर्माण और आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/19-year-old-found-dead-in-pithampur-crematorium-police-confirm-murder/130888
पीथमपुर श्मशान घाट में मिले शव का मामला हत्या में बदला, मिले चोट के निशान