अमेठी, (उत्तर प्रदेश)। अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार करने तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी आलोक पुत्र प्रदीप कुमार ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है, कि इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। युवती का कहना है, कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह से इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की।
यह भी पढ़ेंः मायावती का बड़ा दांव: दलित-ब्राह्मण गठजोड़ के सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले से सत्ता में करेंगी वापसी!