प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'शिवबा राजे छत्रपती झालं गं...' गीत पर झूमे पुलिसक

शिवराज्याभिषेक दिवस पर रायगढ़ किले पर पुलिसकर्मियों का जश्न, एसपी के साथ जवानों ने लगाया ठुमका

शिवराज्याभिषेक दिवस के मौके पर रायगढ़ किले पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

शिवराज्याभिषेक दिवस पर रायगढ़ किले पर पुलिसकर्मियों का जश्न एसपी के साथ जवानों ने लगाया ठुमका

रायगढ़ : शिवराज्याभिषेक दिवस के मौके पर रायगढ़ किले पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। ''शिवबा राजे छत्रपती झालं गं...'' गीत पर पुलिसकर्मी और अधिकारी पूरे जोश के साथ थिरकते नजर आए।

शिवराज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ किले पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पिछले तीन दिनों से पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था। अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने भी शिवराज्याभिषेक के इस ऐतिहासिक उत्सव का आनंद लेते हुए जश्न में भाग लिया।

इस बीच, पुलिसकर्मियों के इस उत्साहपूर्ण सहभाग का वीडियो रील्स और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नागरिकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्समिल रहा है।

Related to this topic: