प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तालाब किनारे पर पुलिस की रेड में 3 गिरफ्तार

महासमुंद में पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड में 3 गिरफ्तार, 10 आरोपी फरार

महासमुंद के ग्राम बेमचा स्थित पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 10 आरोपी फरार हो गए, जबकि नकदी, स्मार्टफोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

महासमुंद में पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड में 3 गिरफ्तार 10 आरोपी फरार

Police Raid Gambling Den in Mahasamund, 3 Arrested, 10 Absconding |

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। ग्राम बेमचा स्थित पनखटिया तालाब के किनारे 52 पत्ती ताश से रुपयों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल जुआ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से 10 जुआरी फरार होने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। जुआ खेलने वालों में मुख्य रूप से सालिक राम, राजकुमार और दीपक सहित गाँव के करीब 13 लोग हार-जीत का खेल जुआ खेल रहे है। 

पुलिस रेड से मची भगदड़, 10 आरोपी फरार

जुआ की सूचना मिलने पर महासमुन्द पुलिस द्वारा टीम तैयार कर, पनखटिया तालाब के किनारे की घेराबंदी कर जुआ फड़ में दबिश दी गई। अचानक पड़ी पुलिस की रेड से जुआड़ियों में हड़कंप मचा गया, अफरातफरी की स्थिति के बीच मौके से इन्द्रा, संदीप, पूनाराम सहित 10 जुआरी बच निकले जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 3 आरोपियों जिनमें सालिक राम, राजकुमार और दीपक को रंगे हाथों धर दबोचा। 

नकदी, स्मार्टफोन और 11 बाइक जब्त, फरार आरोपियों पर भी कार्रवाई

जुआ फड़ और आरोपियों के पास से 31 हजार 980 रुपये नगद, 04 नग स्मार्टफोन और मौके पर 11 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं हैं। जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत करीब 3 लाख 83 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ-साथ फरार 10 आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम व धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।  

यह भी पढ़ें:   बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार

Related to this topic: