प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

विधान सभा के रजिस्टर में उनके हताक्षर पर संदेह

टीएमसी विधायक नयना के घर हस्ताक्षर की जांच के लिए पहुंची पुलिस

बंद्योपाध्याय ने सीआईडी टीम को बताया कि विधानसभा के हाजिरी रजिस्टर पर उनका ही हस्ताक्षर है। उन्होंने यह भी कहा कि इत्तफाकन उनका हस्ताक्षर कुछ टेढ़ा हो गया है लेकिन हस्ताक्षर उन्हीं का है।

टीएमसी विधायक नयना के घर हस्ताक्षर की जांच के लिए पहुंची पुलिस

टीएणसी विधायक नयना बंदोपाध्याय |

 

विधानसभा सचिवालय पर परेशान करने का लगाया आरोप

कोलकाता। कोलकाता के तहत चौरंगी विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस की विधायक और बांग्ला फिल्म की अभिनेत्री रह चुकी नयना बंद्योपाध्याय ने कहा कि विधानसभा सचिवालय की ओर से उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सीआईडी की टीम उनके आवास पर पूछताछ के लिए गई। सीआईडी टीम उनके यहां यह पता लगाने पहुंची कि विधानसभा के हाजिरी रजिस्टर के हस्ताक्षर उन्हीं के हैं या नहीं। 

हैंडराइटिंग विशेषज्ञ लेकर पहुंची पुलिस

विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को हाजिरी रजिस्टर में नयना बंद्योपाध्याय के हस्ताक्षर को देख कर संदेह हुआ और उन्होंने अपना संदेह दूर करने के लिए पुलिस की मदद ली। सीआईडी की टीम अपने साथ हैंड राइटिंग विशेषज्ञ को लेकर नयना बंद्योपाध्याय के आवास पर जा धमकी लेकिन वे उस समय अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं। तब सीआईडी टीम ने उनसे वीडियो काल के जरिए उनसे बातचीत की। तृणमूल कांग्रेस विधायक नयना बंद्योपाध्याय ने सीआईडी टीम को बताया कि विधानसभा के हाजिरी रजिस्टर पर उनका ही हस्ताक्षर है। उन्होंने यह भी कहा कि इत्तफाकन उनका हस्ताक्षर कुछ टेढ़ा हो गया है लेकिन हस्ताक्षर उन्हीं का है।

इसे भी पढ़ेंः बंगाल में कड़ाई के बाद बांग्लादेशियों की 'घर वापसी': पकड़े जाने के डर से हकीमपुर बॉर्डर पर उमड़ी भीड़

 

Related to this topic: