प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा

मुरैना में रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरी 3 ट्रॉलियां जब्त

मुरैना के बरसला घाट पर अंबाह पुलिस ने अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख रुपये कीमत की तीन रेत से भरी ट्रॉलियां जब्त की हैं।

मुरैना में रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत से भरी 3 ट्रॉलियां जब्त

Police Seize Three Illegal Sand-Laden Trolleys in Morena, Action Against Sand Mafia Intensifies |

मुरैना,(मध्य प्रदेश)। जिले में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा कसते हुए अंबाह पुलिस ने 9 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही रेत माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नयाबास बरसला घाट से अवैध रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त कर लीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

मौके से तीन ट्रॉलियां अवैध रेत जब्त

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर और एसडीओपी रवि सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में की गई। 8 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अंबाह पुलिस ने बरसला घाट पर दबिश दी। मौके पर तीन ट्रॉलियां अवैध रेत से भरी मिलीं, लेकिन ट्रैक्टर और चालक मौके से गायब थे।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त ट्रॉलियों को नियमानुसार राजसात की कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है, कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रेत माफियाओं के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में करंट लगने से 21 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन की दर्दनाक मौत

Related to this topic: