प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाई जा रही थी लकड़ी

सिंगरौली में पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक पकड़ा

चितरंगी पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाई और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोका और तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में खैर की कीमती लकड़ियां बरामद हुई।

सिंगरौली में पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक पकड़ा

सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक ओर जहां पूरा विश्व प्रकृति के संरक्षण और वृक्षारोपण का संकल्प ले रहा था, वहीं दूसरी ओर सिंगरौली जिले के जंगलों को उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा था। चितरंगी पुलिस ने पर्यावरण दिवस पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। यह अवैध खेप सिंगरौली के जंगलों से काटकर उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाई जा रही थी।

 ​मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरंगी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ियों को भारी मात्रा में ट्रकों में भरकर कानपुर भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाई और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोका और तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में खैर की कीमती लकड़ियां बरामद हुईं।

 ​वन विभाग को सौंपा गया मामला

 पुलिस ने इस मामले में मौके से ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी वन माफियाओं के इशारे पर जंगल की बेशकीमती संपदा को नष्ट कर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक और बरामद लकड़ी को जब्त कर पूरे मामले को आगामी वैधानिक कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी अब यह जांच कर रहे हैं कि यह अवैध कटाई किस क्षेत्र में हुई है और इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

 ​प्रशासन की सतर्कता

पर्यावरण दिवस के दिन हुई इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। चितरंगी पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले के वनों को नष्ट करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग अब जब्त लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है ताकि तस्करी के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

इसे भी पढ़ेंः  पंजाब महिला आयोग ने 9 लड़कियों के लापता होने की खबरों का स्वतः संज्ञान लिया

Related to this topic: