प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

बदेरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा वाला वीडियो वायरल होने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर अदालत में पेश किया।

वायरल वीडियो के डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो वायरल |

​मैहर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग कर माहौल बिगाड़ने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ बदेरा थाना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इंटरनेट पर गाली-गलौज से भरा एक वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​ये है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में आरोपी हीरामणि साकेत और रामकृष्ण साकेत उर्फ कोद्दू (दोनों निवासी ग्राम भदनपुर) स्थानीय निवासी पुष्पराज शुक्ला और अतुल शुक्ला के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे थे।

वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई

​वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बन गई थी। मामला संज्ञान में आते ही बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बदेरा पुलिस ने वायरल वीडियो के डिजिटल साक्ष्यों और प्राप्त शिकायत के आधार पर तुरंत दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने के अंदेशे में दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। ​गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

​क्षेत्र में हो रही तुरंत कार्रवाई की सराहना

मामले पर कार्रवाई के बाद बदेरा थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्रता, अफवाह या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। 

ये भी पढ़ें- अमेठी में कबाड़ कारोबारी की मौत का राज बरकरार, पोस्टमार्टम में न चोट के निशान मिले, न जलाने की पुष्टि
 

Related to this topic: