कोलकाता में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
कोलकाता। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
TMC ने उठाई CBI जांच की मांग
टीएमसी ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं भाजपा का आरोप है कि इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
शुभेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला
शुभेंदु अधिकारी ने इस हत्या को पूर्व नियोजित बताया और कहा कि भवानीपुर में हार के बाद विपक्ष ने उनके सहयोगियों को निशाना बनाया है। उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा का पलटवार, राजनीतिक बयानबाजी तेज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी की शालीनता को कमजोरी न समझा जाए। वहीं केंद्रीय नेताओं ने भी टीएमसी पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए टीएमसी पर राज्य में हिंसक राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
दिल्ली CM और लिएंडर पेस की प्रतिक्रिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और बंगाल में कानून व्यवस्था बहाल करना प्राथमिकता है। वहीं टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भी इस घटना की निंदा करते हुए राज्य में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई।
यह भी पढ़े: पीलीभीत में शराब दुकान पर बवाल, हंगामा
https://www.primenewsnetwork.in/state/ruckus-over-liquor-shop-in-pilibhit-chaos-erupted/183613