इटावा के सिरहौल गांव में गंदगी से भरी नालियों, टूटी जलनिकासी व्यवस्था और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
इटावा (उत्तर प्रदेश)। सिरहौल गांव में सफाई व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं और उनसे उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई स्थानों पर नालियां टूटी होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित
नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि लंबे समय से जमा गंदगी और दूषित पानी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
ग्रामीण रामस्वरूप, सत्यवीर, ध्रुवेश तोमर, मंजू देवी और सत्य प्रकाश सहित अन्य लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर शिकायतों के बाद भी गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं हो पा रही है।
यह भी पढ़ेंः समस्तीपुर में पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल