प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दावों और जमीनी हकीकत का अंतर

पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के बाद भाजपा पर हिंसा का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बदला नहीं बदलाव कहने के बावजूद पश्चिम बंगाल में विजयी भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पराजित टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है।

पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के बाद भाजपा पर हिंसा का आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से "बदला नहीं बदलाव" कहने के बावजूद पश्चिम बंगाल में विजयी भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पराजित टीएमसी कार्यालयों, उनके समर्थित क्लबों पर कब्जा, नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कथित हमला करने का आरोप लगा है।

हारे विधायक सुबोध अधिकारी के साथ हुई मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर चौबीस परगना जिले के बीजपुर विधानसभा के हारे टीएमसी विधायक सुबोध अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़, घूंसा, चप्पल से मारा। उनके मुंह में चोट आई है। इसी जिले के मुख्यालय बारासात में टीएमसी के पार्टी कार्यालय को तहसनहस कर दिया गया। बैरकपुर लोकसभ क्षेत्र के तहत विभिन्न जूट मिलों और दूसरे औद्योगिक इलाकों में टीएमसी समर्थित क्लबों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में टीएमसी के दो कार्यलयों को आग के हवाले कर दिया गया है।

हुगली से आसनसोल तक हुई आगजनी और हिंसा की घटनाएं

मिली जानकारी के अनुसार हुगली जिले के चूंचुड़ा में टीएमसी के कार्यालय में तोड़फोड़ किया गया। ममता बनर्जी की तस्वीर लगी फ्रेम को तोड़ दिया गया। हाबड़ा के इलाकें में टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। बताते है कि टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं को इलाके से बाहर चला जाना पड़ा है। नदिया जिले के मुख्यालय कृष्णनगर में टीएमसी के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया है।

भाटपाड़ा में राजनीतिक बचाव और आरोप-प्रत्यारोप

उत्तर चौबीस परगना के जूट मिल इलाके भाटपाड़ा के भाजपा विधायक पवन सिंह ने टीएमसी के हारे उम्मीदवार अमित गुप्त को मतगणना केंद्र से अपने साथ लेकर बाहर निकलना पड़ा और उन्हें घर तक पहुंचाना पड़ा। भाजपा नेताओं का कहना है कि टीएमसी के कार्यालयों पर हमला करने वाले या क्लबों पर कब्जा करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/russia-ukraine-announce-separate-ceasefire/182803

रूस-यूक्रेन ने किया अलग-अलग युद्धविराम का ऐलान

Related to this topic: