Prashant Kishore : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा, बिहार में लोकतंत्र के साथ एक बहुत बड़ा अन्याय हुआ है.
मौन व्रत के बाद प्रशांत किशोर की घोषणा, 15 जनवरी से बिहार संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत |
Prashant Kishore : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा, बिहार में लोकतंत्र के साथ एक बहुत बड़ा अन्याय हुआ है. हम चंद लोगों ने यहां से पैदल चलना शुरू किया था और देखते ही देखते 2 सालों में जन सुराज लाखों लोगों का परिवार बन गया. वे मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
बिहार चुनाव में किशोर की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाेई. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिवसीय मौन अनशन पर बैठे थे. मौन अनशन के बाद उन्होंने बड़ी घोषणा की इसमें उन्होेंने बताया कि वे 15 जनवरी से बिहार संकल्प यात्रा शुरू करेंगे.
उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों लोगों के मन में यह आशा रही कि बिहार भी बदल सकता है. सभी को स्वतंत्र होकर वोट डालने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि समाज के गरीब लोगों का वोट खरीद लिया गया है
'सिर्फ बिहार पर फोकस होगा, अगर जरूरत पड़ेगी तो..'
जन सुराज ने कहा कि अब मैं किसी पार्टी के लिए कंसल्टेंसी नहीं करूंगा, सिर्फ बिहार पर फोकस होगा. अगर जरूरत पड़ेगी तो हम जनता से पैसे मांगेंगे. लोगों से चंदा मांगेंगे. क्राउडफंडिंग करेंगे. अभी तक चल रहा है, वैसे ही आगे भी चलेगा. अगर पैसा नहीं होगा, तो कम पैसे में बिहार चुनाव लड़ेंगे. लेकिन बिहार की जनता को छोड़कर नहीं जाएंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/video-of-nitish-kumar-touching-pm-modis-feet-at-patna-airport/98298