प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

प्रशांत किशोर बोले - मौजूदा हालात कुछ-कुछ लालू..

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर बोले -  मौजूदा हालात कुछ-कुछ लालू के राज जैसे

Prashant Kishore : प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि मौजूदा हालात कुछ-कुछ लालू के राज जैसे ही हैं. आज प्रशासन पूरी तरह भ्रष्ट है और भ्रष्टाचार चरम पर है. NDA को घोषणापत्र नहीं..

bihar election 2025  प्रशांत किशोर बोले -  मौजूदा हालात कुछ-कुछ लालू के राज जैसे

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर बोले -  मौजूदा हालात कुछ-कुछ लालू के राज जैसे |

Prashant Kishore : प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि मौजूदा हालात कुछ-कुछ लालू के राज जैसे ही हैं. आज प्रशासन पूरी तरह भ्रष्ट है और भ्रष्टाचार चरम पर है. NDA को घोषणापत्र नहीं, बल्कि रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए. प्रशांत किशोर ने एनडीए पर निशाना साधा है. 

उन्होंने कहा कि जन सुराज सुशासन पर केंद्रित एक नया राजनीतिक विकल्प पेश करता है, जो मतदाताओं से बिहार में वास्तविक बदलाव लाने के लिए पार्टी की परवाह किए बिना सक्षम उम्मीदवारों को चुन

ने का आग्रह करता है. अंतिम लक्ष्य एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जहां बिहारियों का अपमान न हो और उन्हें नीची नज़र से न देखा जाए.

'जन सुराज पार्टी बिहार के लिए एक नया राजनीतिक रास्ता पेश कर रही'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार के लिए एक नया राजनीतिक रास्ता पेश कर रही है. उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता पाना नहीं, बल्कि “अच्छा शासन” देना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी देखकर नहीं, बल्कि उम्मीदवार देखकर वोट दें - जो ईमानदार हो, काम करने वाला हो और जनता के लिए जवाबदेह हो. किशोर ने कहा कि असली बदलाव तभी आएगा जब बिहार की राजनीति जात-पात और दलगत सोच से बाहर निकले.

उन्होंने कहा कि जन सुराज का मकसद एक ऐसा सिस्टम बनाना है जहां बिहार के लोगों को न तो अपमान झेलना पड़े और न ही उन्हें बाकी राज्यों में कमतर समझा जाए. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उनका सपना एक ऐसे बिहार का है जहां लोग “बिहार से हो” सुनकर गर्व महसूस करें, न कि किसी तरह के पूर्वाग्रह या भेदभाव का सामना करें. उन्होंने कहा कि बदलाव का वक्त आ चुका है, और यह बदलाव जनता के हाथों में है. अगर वे सही लोगों को चुनें.

'बदलाव का वक्त आ चुका है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां बिहार के लोगों को न तो अपमान झेलना पड़े और न ही उन्हें बाकी राज्यों में कमतर समझा जाए. उनका सपना एक ऐसे बिहार का है, जहां लोग “बिहार से हो, सुनकर गर्व महसूस करें, न कि किसी तरह के पूर्वाग्रह या भेदभाव का सामना करें. उन्होंने कहा कि बदलाव का वक्त आ चुका है, और यह बदलाव जनता के हाथों में है. अगर वे सही लोगों को चुनें.

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-discrepancy-in-matching-voters-between-the-old-and-new-voter-lists-has-incre/96214

Related to this topic: