प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले प्रशांत किशोर..

'जिन लोगों को लगता है कि मैं बिहार छोड़ दूंगा, यह उनका भ्रम..', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि हमने ईमानदार प्रयास किया है और उसमें बिल्कुल सफलता नहीं मिली. इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है. व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए..

जिन लोगों को लगता है कि मैं बिहार छोड़ दूंगा यह उनका भ्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले प्रशांत किशोर

'जिन लोगों को लगता है कि मैं बिहार छोड़ दूंगा, यह उनका भ्रम ..', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले प्रशांत किशोर |

Prashant Kishore : प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि हमने ईमानदार प्रयास किया है और उसमें बिल्कुल सफलता नहीं मिली. इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है. व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका ज़रूर बनी है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी कोशिशों में, हमारी सोच में, समझाने में कमी रही होगी, जिसके कारण जनता ने हमें नहीं चुना. अगर जनता ने हम पर भरोसा नहीं जताया तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है. मैं ये ज़िम्मेदारी 100% अपने ऊपर लेता हूँ कि जिस प्रयास के लिए हम जुड़े थे, जिस प्रयास को करना चाहते थे. उस पर जनता का विश्वास नहीं जीत पाया.

'बिहार नहीं छोड़ूंगा'

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार यह वादा पूरा कर दें तो मान लूंगा कि हमारे आंदोलन में गलती थी. उन्होंने कहा कि सलाह का समय अब समाप्त हो गया है और संघर्ष का समय शुरू, जिसे भी यह दो लाख रुपये नहीं मिल रहे, वह हमसे संपर्क करे, जन सुराज के लोगों से संपर्क करे. हम अधिकारियों के पास आपके साथ चलेंगे. नीतीश कुमार के पास भी चलेंगे. आपकी आवाज बनेंगे. जब तक बिहार को सुधारने का संकल्प पूरा न कर लूं, पीछे हटने का सवाल ही नहीं. बिहार नहीं छोड़ूंगा, जिन लोगों को लगता है कि मैं बिहार छोड़ दूंगा, यह उनका भ्रम है.

उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आ जाएंगे, उनके बच्चों को मजदूरी करने गुजरात-तमिलनाडु नहीं जाना पड़ेगा तो हमें भी राजनीति करने की जरूरत नहीं रहेगी, कुछ और काम कर लेंगे.

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने 10-10 हजार बयाना देकर वोट खरीदा है कि सरकार में आएंगे तो दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जब कंपनी भाग गई तब लोगों ने उस एजेंट को खोजना शुरू किया, जिसने पैसे जमा कराए थे. नीतीश सरकार नहीं देगी तो जीविका दीदियों और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को पकड़ा जाएगा, जिन्होंने महिलाओं को सिंबल समझाया है कि इस पर वोट दोगे तो छह महीने के भीतर यह पैसा मिलेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/terrorist-umar-had-made-a-video-before-the-delhi-blast/98018

Related to this topic: