ट्रिपल मर्डर से प्रयागराज जिले के यमुनानगर जोन का मेजा थाना क्षेत्र दहल उठा। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रयागराज: ट्रिपल मर्डर से जिले के यमुनानगर जोन का मेजा थाना क्षेत्र दहल उठा। एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतकों की हुई पहचान
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुकुरकटवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी है। मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उसकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते पर इलाके में दहशत
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। तिहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जल्द ही ट्रिपल मर्डर का खुलासा करने का दावा किया है।