प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गर्भवती महिला की मौत, पति पर आरोप

7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित 62 फुटा रोड, हाकम शाह में एक 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Investigation Underway |

सहारनपुर {उत्तर प्रदेश}: सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित 62 फुटा रोड, हाकम शाह में एक 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

तीन महीने से प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई शाहरुख ने बताया कि उसकी बहन को पिछले करीब तीन महीनों से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि पति उसे आए दिन मारता-पीटता, धमकाता और घर से बाहर आने-जाने पर रोक लगाता था।

मौत की सूचना मिलने से मचा कोहराम

परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण महिला ने आत्महत्या की या फिर उसके साथ कोई अन्य घटना हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शाहरुख के अनुसार, शाम करीब 5 बजे उन्हें फोन पर बहन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। बताया गया कि उसका पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत

महिला के गर्भ में सात माह का बच्चा भी था, जिसकी भी जान नहीं बच सकी। मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसका एक दो वर्षीय बेटा भी है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

परिजनों ने पति सारिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: खत्म हुआ 20 साल का इंतजार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 21 शिक्षकों की नियुक्ति

Related to this topic: