प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिवानी साहू को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

डिंडौरी की बेटी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, मिला दो स्वर्ण पदक

डिंडौरी की छात्रा शिवानी साहू को हिंदी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।

डिंडौरी की बेटी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित मिला दो स्वर्ण पदक

President Honors Dindori Girl With Two Gold Medals |

डिंडौरी (मध्यप्रदेश)। डिंडौरी जिले के लिए गर्व का एक सुनहरा पल उस वक्त आया, जब जिले की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डिंडौरी जिले की शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा की छात्रा शिवानी साहू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।

शिवानी साहू हिंदी साहित्य में प्रथम श्रेणी

शिवानी साहू ने हिंदी विषय स्नातक में सर्वाधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं हिंदी साहित्य में प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी

जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि ग्रामीण अंचल से निकलकर शिवानी की यह सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से शिवानी ने यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करना न केवल शिवानी के परिवार बल्कि पूरे डिंडौरी जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष की मोहताज नहीं होती, बल्कि अवसर और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

पूरे जिले में है खुशी का माहौल 

शिवानी की इस उपलब्धि से शहपुरा महाविद्यालय सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें:   घिरोर थाना क्षेत्र में जामुन खाने निकले सात साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Related to this topic: