प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाजापुर हॉस्टल में जोरदार धमाका

हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा कुकर, CCTV में कैद हुआ हादसा

शाजापुर ​शहर के शासकीय पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में आज सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रसोई में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया।

हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा कुकर cctv में कैद हुआ हादसा

Pressure Cooker Explodes at Shajapur Govt Hostel |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर ​शहर के शासकीय पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में आज सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रसोई में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में खाना बना रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है जिसमें कुकर फटने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

धमाके की चपेट में आकर महिला हुई घायल

हॉस्टल की एक महिलाकर्मी खाना तैयार करने में व्यस्त थी। धमाका इतना जोरदार था कि रसोई का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया और महिला इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही हॉस्टल में मौजूद छात्र, कर्मचारी व अन्य लोग तुरंत रसोई की ओर दौड़े। ​घायल राम कन्या बाई को को तुरंत आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते राख हुआ लाखों का सामान

Related to this topic: