आला कत्ल बरामदगी के दौरान ट्रिपल हत्यारोपी हिमांशु यादव दारोगा का पिस्टल छीन कर भागने के दौरान घायल हो गया।
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। जिले के मेजा थाना क्षेत्र इलाके में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव (19 वर्ष) पुत्र बुल्ले यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आला कत्ल की बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार करने के बाद देर रात हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार (आला कत्ल) को बरामद करने के लिए मेजा थाना क्षेत्र के पैरानीपुर गांव के पास ले गई थी।
पुलिस वाहन से उतरते ही पुलिस पर की फायरिंग
बताया जा रहा है कि जैसे ही सरकारी वाहन रुका और आरोपी को नीचे उतारा जा रहा था, तभी उसने मौका पाकर एक दारोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया। भागते समय आरोपी हिमांशु ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। हालांकि, इस हमले में पुलिस बाल-बाल बच गई।
जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी हिमांशु के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 % छूट