कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नागरिकों को...
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नागरिकों को पत्र लिख कर यह प्रकट किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि सोनार बांग्ला का सपना देखने वाला हर युवा, हर बुजुर्ग और माता-बगन अत्यंत पीड़ा में है। उनका दुख मेरे हृदय को पीड़ा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को हुए लाभ का जिक्र करते हुए ममता सरकार पर बखूबी निशाना साधा है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में पश्चिम बंगाल में होने वाले इस बार के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताया है और कहा कि इस पत्र को पूरे राज्य में पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में राज्य का भविष्य तय होगा और अगली पीढ़ी का भविष्य राज्य के लोगों के सोच-समझ कर लिए गए निर्णय पर निर्भर करेगा।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार ने पिछले 11 सालों में जनकल्याण और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथिमकता दी है। केंद्र सरकार नीतियों और निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि राज्य सरकार कै असहयोग औ विकरोध के बावजूद पश्चिम बंगाल के लगभग पांच करोड़ लोद जन-धन योजना के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हैं।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस राज्य के 85 लाख शौचालय बनाए गए हैं। टीएमसी जहां गरीबों की आजीविका छीन रही है, वहीं केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों व उद्यमियों को दो करोड़ 82 लाख करोड़ रुपए के ऋण प्रदान किया है। अटल पेंशन योजना के 56 लाख वरिष्ट नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उज्ज्वल योजना के माध्यम से एक करोड़ से अधिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने से उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने पक्ष में कहा है कि पूरे देश का परेट भरने वाले पश्चिम बंगाल के किसान अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी कठिन परिस्थिति में किसान सम्मान निधि के माध्यम से 52 लाख से अधिक किसानों के चेहरे पर मुस्कार लाया गया है।
प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में औद्योगिक स्थिति को जर्जर बताया और कहा कि युवा दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। माता-बहने अपने को असुरक्षित महसूस कर रहीं है। पश्चिम बंगाल की धरती अवैध घुसपैठ औओर महिला के खिलाफ हिंसा से कलंकित है। सोनार बांग्ला का गौरव दांव पर लगा है। लेकिन अब परिवर्तन अवश्यंभावी है। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर यह राज्य भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त होगा। माता-बहनो की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। रोजगार के लिए युवा को कहीं नहीं जाना होगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/drdo-successfully-tests-solid-fuel-ducted-ramjet-technology/131817