बलरामपुर के बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ महिला सहकर्मी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Principal Faces Serious Allegations After Female Colleague Files Complaint in Balrampur |
बलरामपुर,(छतीसगढ़)। जिले के शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बसंतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अनन्त कुमार यादव के विरुद्ध एक महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं
पीड़िता का कहना है, कि उसने इस मामले की शिकायत पहले जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से भी की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षा विभाग की उदासीनता बलरामपुर जिले के पुलिस विभाग के लिए लगातार फजीहत बनते जा रही है जिम्मेदार विभागीय अधिकारी शिकायतों पर निराकरण ना करके मामलों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं अंतत मामला पुलिस के पास पहुंच ही जा रही है।
पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बनाया
महिला कर्मचारी के अनुसार, विभागीय अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई। उल्टे उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया।आरोप है, कि विभाग के कुछ अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, जिससे उसे न्याय नहीं मिल सका। विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी कई सवाल
पीड़िता ने अपनी शिकायत में प्राचार्य पर लगातार मानसिक प्रताड़ना देने तथा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि समय रहते शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाती तो मामला थाने तक नहीं पहुंचता।
प्राचार्य पर पूर्व में भी विभिन्न विवादों से जुड़े होने का आरोप
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है, कि बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अनन्त कुमार यादव का नाम पूर्व में भी विभिन्न विवादों से जुड़ता रहा है। हाल में ही इनके खिलाफ विद्यालय के भीतर सहकर्मियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, बच्चों के विचारों के लिए माता-पिता जिम्मेदार नहीं: हिमंता सरमा