प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

होली में भांग गोलियां पीने से प्रोफेसर की मौत

होली में भांग की छह गोलियां दूध में मिलाकर पी ली, 25 वर्षीय प्रोफेसर की मौत

भोपाल। राजधानी के एशबाग क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान भांग पीने के बाद एक 25 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

होली में भांग की छह गोलियां दूध में मिलाकर पी ली 25 वर्षीय प्रोफेसर की मौत

Bhang Overdose |

भोपाल। राजधानी के एशबाग क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान भांग पीने के बाद एक 25 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान कृष्णा नायक (25) के रूप में हुई है। वह उमेश नायक के पुत्र थे और एशबाग के निवासी थे। पुलिस के अनुसार होली मनाने के दौरान भांग पीने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के साथ मना रहे थे होली

पुलिस के मुताबिक कृष्णा नायक बुधवार शाम तक अपने दोस्तों के साथ होली मना रहे थे। जश्न के दौरान उन्होंने भांग पी और दोस्तों के साथ नाचते भी रहे। कुछ समय बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद वे अपने एक दोस्त के कमरे में चले गए, जहां अचानक वे बेहोश होकर गिर पड़े। उनके दोस्तों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूध में मिलाकर पी ली थीं 6 भांग की गोलियां

मृतक के एक रिश्तेदार बेनी प्रसाद शर्मा के अनुसार कृष्णा नायक ने लगभग एक लीटर दूध में छह भांग की गोलियां मिलाकर अकेले ही पी ली थीं।

निजी कॉलेज में थे प्रोफेसर

परिवार के अनुसार कृष्णा नायक ने भोपाल के एक निजी संस्थान से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे और साथ ही एमपी नगर में एक कोचिंग संस्थान में भी छात्रों को पढ़ाते थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: पर्यटकों के सामने बाघ ने शावक मारा

https://www.primenewsnetwork.in/state/tiger-kills-cub-in-front-of-tourists/147495

 

Related to this topic: