प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

एडेड कॉलेज में शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, कैशलेस योजना के बहिष्कार का ऐलान

एडेड महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने कम मानदेय और सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

एडेड कॉलेज में शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कैशलेस योजना के बहिष्कार का ऐलान

शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन |

जौनपुर: एडेड कॉलेजों में वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों का आक्रोश अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। मानदेय बढ़ाने और सेवा विनियमित किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

लंबे समय से समाधान की मांग

शिक्षकों का आरोप है कि वर्षों से महाविद्यालयों में पूरी जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। शिक्षक लगातार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि और सेवा संबंधी मांगों को लेकर लंबे समय से शासन के सामने आवाज उठाई जा रही है। कई बार प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

कैशलेस चिकित्सा योजना के बहिष्कार का ऐलान

शिक्षकों ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के बहिष्कार की भी घोषणा की। उनका कहना है कि जब तक उनकी मूल समस्याओं का समाधान नहीं होता और सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वर्षों से सेवा दे रहे एडेड कॉलेज शिक्षकों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए और उनकी सेवा को विनियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उन्हें आर्थिक और सेवा संबंधी सुरक्षा मिल सके। 

ये भी पढ़ें- मेरठ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बुलडोजरों से हुआ भव्य स्वागत
 

Related to this topic: