प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पोर्श कार हादसे का आरोपी पार्टी करते हुए नजर आया।

Pune Porsche Case: 22 महीने बाद जेल से छूटे आरोपी ने मनाया जश्न

22 महीने बाद हाल ही में जमानत पर रिहा होकर बाहर आए पुणे पोर्श कार हादसे के आरोपी का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

pune porsche case 22 महीने बाद जेल से छूटे आरोपी ने मनाया जश्न

पुणे पोर्श कार हादसे के आरोपी का पार्टी करते वीडियो वायरल |

नई दिल्ली: पुणे के चर्चित पोर्श सड़क हादसे का आरोपी एक बार फिर विवादों में घिर गया है। 22 महीने बाद हाल ही में जमानत पर रिहा होकर बाहर आए आरोपी शामिल अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शामिल अग्रवाल अपने पिता के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहा है। 

आरोपी के साथ गाने पर थिरके परिजन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी नोटों की माला गले में डाले नाच रहा है। पार्टी में 'मुंबई से आया मेरा दोस्त...' गीत जोर-शोर से चल रहा है। सभी लोग गाने पर थिरक रहे हैं। अभियुक्त का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

परिवार पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में अभियुक्त का पिता विशाल अग्रवाल, अपनी पत्नी और बेटे के साथ नाचते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि अग्रवाल परिवार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी ने अपने नाबालिग बेटे के खून के सैंपल में हेराफेरी कर ड्राइवर पर केस लेने का दबाव डालने के आरोप लगे हैं। 

ऑब्जर्वेशन होम में रखा गया था आरोपी

मई 2024 में नाबालिग शामिल अग्रवाल शराब के नशे में तेज रफ्तार में पोर्श कार चला रहा था, जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया था। हादसे में दो युवकों की जानें चली गई थीं। हादसे के 15 घंटे के अंदर जुवेनाइल बोर्ड ने लड़के को जमानत दे दी थी। इसके बाद देशभर में आक्रोश फैलने लगा। इसके बाद आरोपी को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया था। हादसे के करीब 22 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। अदालत ने गवाहों से संपर्क नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी है। 

यह भी पढ़ें- SIR पर SC के फैसले पर BJP नेता ने जताई उम्मीद, अब ECI पर हमला करना बंद कर देंगे कांग्रेस नेता

यह भी पढ़ें- केरलमः पूर्व सीएम पिनरई विजयन के आवास पर ईडी का छापा

यह भी पढ़ें- विजयन के खिलाफ छापेमारी पर बोले CPI(M) नेता- RSS-BJP सरकार का विस्तार है ED

यह भी पढ़ें- UP में पोस्टर विवाद, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार

Related to this topic: