प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लुधियाना में खालिस्तान से जुड़े दो आतंकवादियों...

लुधियाना में खालिस्तान से जुड़े दो आतंकवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को खालिस्तान से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी लुधियाना में एक टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे।

लुधियाना में खालिस्तान से जुड़े दो आतंकवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फाइल फोटो |

लुधियाना। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को खालिस्तान से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी लुधियाना में एक टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) से जुड़े UK और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े थे।

एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, SAS नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस, लुधियाना के साथ मिलकर एक बड़े इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने एक 9 mm पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पंजाब के डीजीपी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि, "उनके निर्देशों पर, दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने साजिश के तहत लुधियाना में सरकारी और प्रमुख कार्यालयों की रेकी की थी। इसके अलावा, दोनों को कुछ और पहचाने गए लोगों से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने और ग्राउंडवर्क करने का काम सौंपा गया था।" फिलहाल पंजाब पुलिस ने SAS नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/delcy-rodriguez-and-maria-corina-machado-face-off-over-power-in-venezuela/103983

वेनेज़ुएला में सत्ता को लेकर घमासान: अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ और मारिया कोरीना मचाडो आमने-सामने

Related to this topic: