प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

रायबरेली में संदिग्ध हालात में 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, मवेशी चराकर लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

रायबरेली में संदिग्ध हालात में 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी मवेशी चराकर लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Raebareli: 14-year-old girl dies by hanging after returning from grazing cattle |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। बछरांवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोरी का शव घर के कमरे में छत के छल्ले से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

खेत से लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी घर के अंदर गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी वर्षा (14) पुत्री स्वर्गीय सोनू अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। वर्ष 2024 में बीमारी के कारण उसके पिता का निधन हो चुका है। शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे वर्षा खेतों से भैंस चराकर घर लौटी थी। मवेशी को यथास्थान बांधने के बाद वह घर के अंदर चली गई। इसके बाद उसकी मां बाहर ही मवेशियों को चारा-पानी देने में व्यस्त हो गई।

कमरे का नजारा देख चीख पड़ी मां

काफी देर तक जब वर्षा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मां उसे बुलाने के लिए अंदर गई। अंदर का दृश्य देखते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वर्षा छत में लगे लोहे के छल्ले से साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटकी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः    कोरबा में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने पर एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Related to this topic: