प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

8 अक्टूबर को नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो

8 अक्टूबर 2026 को राफेल लड़ाकू विमान समेत 100 से अधिक सैन्य विमान नमो घाट पर करेंगे हवाई प्रदर्शन

8 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर नमो घाट पर भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

8 अक्टूबर 2026 को राफेल लड़ाकू विमान समेत 100 से अधिक सैन्य विमान नमो घाट पर करेंगे हवाई प्रदर्शन

Rafale Fighter Jets |

वाराणसी: भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 8 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के नमो घाट पर भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में राफेल लड़ाकू विमान, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम समेत 100 से अधिक सैन्य विमान अपनी हैरतअंगेज हवाई करतबों का प्रदर्शन करेंगे।

तीन जैगुआर लड़ाकू विमानों ने किया रिहर्सल

एयर शो की तैयारियों के तहत शनिवार सुबह वाराणसी के आसमान में तीन जैगुआर लड़ाकू विमानों ने रिहर्सल किया। तेज गर्जना के साथ विमानों ने विभिन्न हवाई युद्धाभ्यास और उड़ान कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों और खुले स्थानों पर पहुंच गए। कुछ देर तक शहर के आसमान में विमानों की गूंज बनी रही।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तैयारियों में जुटीं

वायुसेना के प्रस्तावित इस आयोजन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तैयारियों में जुट गई हैं। कार्यक्रम के दौरान लाखों दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत योजना बनाई जा रही है।

भारतीय वायुसेना की ताकत और कौशल को करीब से देखने का मिलेगा अवसर 

नमो घाट पर होने वाला यह एयर शो पूर्वांचल के सबसे बड़े सैन्य आयोजनों में शामिल होगा। वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमान और एरोबेटिक टीम के रोमांचक प्रदर्शन से काशीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी भारतीय वायुसेना की ताकत और कौशल को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। 

ये भी पढे़ं- बलिया में लेखपाल ने न्याय करने की बजाय पीड़ित को ही दी धमकी, अब सीएम योगी से लगाई गुहार
 

Related to this topic: