प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करंट से रेलवे कर्मचारी की मौत

चेन्नई में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, मुसरीघरारी पहुंचा पार्थिव शरीर

समस्तीपुर के मुसरीघरारी निवासी 37 वर्षीय रेलवे कर्मचारी संजीव कुमार की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

चेन्नई में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत मुसरीघरारी पहुंचा पार्थिव शरीर

मृतक संजीव कुमार |

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के सरायरंजन नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड संख्या-1 निवासी रेलवे कर्मचारी 37 वर्षीय संजीव कुमार की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से हो गई मौत। बुधवार की रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

चेन्नई सेंट्रल में रेलवे के सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत

शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उक्त मृतक की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी लाल बहादुर राम के 37 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग 10 वर्षों से चेन्नई सेंट्रल में रेलवे के सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। रेलवे में वह टेक्निकल ग्रेड-1 वेल्डर के पद पर तैनात थे।

इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आने से मौत

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 2 नवंबर को दोपहर लगभग 3 बजे चेन्नई के टोंडियारपेट यार्ड में ड्यूटी के दौरान 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार (OHE) की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

4 नवंबर को रात में पार्थिव शरीर पैतृक आवास आया

इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को रात में उनका पार्थिव शरीर मुसरीघरारी स्थित पैतृक आवास लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। बाद में परिजन और ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।संजीव कुमार की असामयिक मौत से मुसरीघरारी क्षेत्र में शोक की लहर है। 

यह भी पढ़ेंः ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर को मिल सकता है बड़ा प्रमोशन, मिडटर्म हार के बाद अमेरिकी प्रशासन में बदलाव की चर्चा

Related to this topic: