प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क पर चार फुट तक बह रहा पानी

नेपाल में बारिश से पूर्वी चंपारण में तबाही, इंडो-नेपाल सीमा के गांव जलमग्न

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण जरूरी कामों के लिए जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव को पार करने को मजबूर हैं।

नेपाल में बारिश से पूर्वी चंपारण में तबाही इंडो-नेपाल सीमा के गांव जलमग्न

मोतिहारी (बिहार)। नेपाल में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। नेपाल से आए पानी के कारण आदापुर प्रखंड के कोरैया, मूर्तियां समेत करीब आधा दर्जन गांव जलमग्न हो गए हैं। गांवों और मुख्य सड़कों पर पानी का तेज बहाव होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

सड़क पर चार फुट तक बह रहा पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण जरूरी कामों के लिए जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव को पार करने को मजबूर हैं। बाढ़ जैसे हालात के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।वहीं, जलजमाव का असर एसएसबी कोरैया कैंप और नवनिर्मित पंचायत भवन परिसर पर भी पड़ा है। दोनों परिसरों में पानी प्रवेश कर गया है। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण किसानों की हजारों एकड़ में लगी धान की फसल भी डूब गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत, जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ेंः  विदेश मंत्रालय ने भारत-इजरायल रक्षा समझौते की खबर को बताया फर्जी

Related to this topic: