प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गाजीपुर में गरजे ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर तीखा हमला, राहुल-अखिलेश को बताया 'दगे कारतूस'

शेखपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर तीखा हमला राहुल-अखिलेश को बताया दगे कारतूस

Rajbhar Targets SP, Backs Massive Plantation Drive |

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा के शेखपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 40 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

अखिलेश-राहुल 'दगे कारतूस': राजभर

अखिलेश यादव के सनातन और पीडीए संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में गुंडाराज, दंगे और अपराध का बोलबाला था, जबकि आज योगी सरकार में गैंगवार समाप्त हो चुका है और बड़े अपराधी या तो जेल में हैं या कानून की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को "दो दगे कारतूस" बताते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष का प्रदर्शन और कमजोर रहेगा।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर मंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। ट्रस्ट ने स्वयं जांच की मांग की है और जिन लोगों पर संदेह था, उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ नहीं ले पाएगा।

अब्बास अंसारी और सीट बंटवारे पर अखिलेश को घेरा

अब्बास अंसारी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें किसी के सपा में आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के दौरान अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे में उनके साथ धोखा किया था, इसलिए वे उन्हें झूठा और धोखेबाज़ नेता मानते हैं। साथ ही कहा कि भाजपा के साथ सीट बंटवारे और चुनाव लड़ने को लेकर फैसला समय आने पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झांसी में केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला, सपा को बताया 'नवाजवादी पार्टी'

Related to this topic: