प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजनाथ का TMC पर हमला, कानून राज वादा

'TMC = टोटल मिसरूल करप्शन': राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बंगाल में कानून राज का वादा

कोलकाता। Rajnath Singh ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में भाजपा की चुनावी सभा में टीएमसी पर तीखा हमला बोला।

tmc  टोटल मिसरूल करप्शन राजनाथ सिंह का बड़ा हमला बंगाल में कानून राज का वादा

Election Rally |

कोलकाता। Rajnath Singh ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में भाजपा की चुनावी सभा में टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी का नया नाम “टोटल मिसरूल करप्शन” देते हुए कहा कि यह ऐसी राज्य सरकार है जिसने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए जमीन तक मुहैया नहीं कराई।

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि इस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “दुर्गी स्क्वायड” का गठन किया जाएगा और एक-एक गुंडों को जेल में डाला जाएगा।

कानून व्यवस्था सुधारने का वादा

भाजपा वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित होगा। जो लोग महिलाओं को परेशान करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

भ्रष्टाचार और दादागिरी खत्म करने की बात

उन्होंने कहा कि दादागिरी, भ्रष्टाचार और पिछड़ापन का खात्मा होगा। चार मई को अंधेरा छटेगा, नया सवेरा होगा और बंगाल में कमल खिलेगा। डबल इंजन की सरकार विकास को नई रफ्तार देगी।

विकास और रोजगार पर सवाल

राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के सत्ता में आने के बाद बंगाल काफी पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मदरसों के लिए 5700 करोड़ रुपए दिए, जबकि उद्योग के लिए सिर्फ 1400 करोड़ रुपए दिए गए।

घुसपैठ और पलायन का मुद्दा

उन्होंने कहा कि बंगाल के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जा रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों का राज चल रहा है।

यह भी पढ़े: गर्मी में यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत

https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-railways-announces-908-summer-special-trains/175965

Related to this topic: