प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया दावा

Prime News exclusive: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़: 4 किलो चांदी के आभूषणों की रसीद नहीं मिलने का दावा

राम मंदिर चंदा विवाद में मुंबई के कारोबारी का बड़ा दावा। रामलला को चढ़ाए 3 किलो चांदी का हार और 1 किलो चरण पादुका, लेकिन नहीं मिली रसीद। SIT की कार्रवाई जारी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

prime news exclusive अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़ 4 किलो चांदी के आभूषणों की रसीद नहीं मिलने का दावा

राम मंदिर, अयोध्या |

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रही जांच के बीच अब एक और बड़ा दावा सामने आया है। मुंबई के कारोबारी अनिल विश्वकर्मा के परिवार की ओर से रामलला को 3 किलो चांदी का हार और 1 किलो की चरण पादुका अर्पित किए जाने का दावा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गर्भगृह तक पहुंचने के बाद चढ़ावे की रसीद नहीं दी गई। तस्वीरें और वीडियो देने का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन मामला टालमटोल में ही उलझा रहा। 

रसीद नहीं दिए जाने से उठ रहे कई सवाल

इतना ही नहीं, बाद में आभूषणों को गलाकर ईंटें बना दिए जाने की बात भी सामने आई। आखिर उस दिन गर्भगृह के भीतर क्या हुआ? किसने चढ़ावा अपने पास रखा? रसीद क्यों नहीं दी गई और बार-बार क्या जवाब दिए जाते रहे? इन तमाम सवालों पर रोकड़िया हनुमान मंदिर के महंत आचार्य विनोद मिश्रा के बेटे राजशेखर मिश्रा ने प्राइम न्यूज से खुलकर बात की। 

राम मंदिर के संदिग्ध कर्मियों को जिले से बाहर जाने पर रोक

SIT ने दानपात्रों के उपयोग, खर्चों और भूमि खरीद की जांच की और छह दिनों की पड़ताल के बाद SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की। वहीं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मियों को जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Prime News exclusive: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का पैटर्न अनलॉक, SIT ने अब तक 113 लोगों से की पूछताछ

यह भी पढ़ें: गंज शहीदा मस्जिद को गिराने के नोटिस का वक्त खत्म, पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भारत का करारा जवाब

यह भी पढ़ें: स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी, कहा- योग भारत की विरासत

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के भाषण के दौरान मंच पर कुर्सी फेंककर चले गए बीजेपी एमएलसी, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: अब ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर भी सफर कर सकेंगे यात्री, नियमों में बदलाव पर चल रहा मंथन

Related to this topic: