प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौकरी के बहाने महिला से दुष्कर्म

नौकरी दिलाने के बहाने महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, वीडियो दिखाकर धमकाने का आरोप

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 41 वर्षीय महिला को नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और बाद में घटना के कथित वीडियो के जरिए उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया।

नौकरी दिलाने के बहाने महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म वीडियो दिखाकर धमकाने का आरोप

Rape of Woman on Pretext of Job |

नयी दिल्ली:  पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 41 वर्षीय महिला को नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और बाद में घटना के कथित वीडियो के जरिए उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है। लक्ष्मी नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि गणेश नगर निवासी आरोपी दीपक बंसल से करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी और उसने नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था। शिकायत के अनुसार, बंसल गत चार मार्च को नौकरी के सिलसिले में बातचीत करने के बहाने महिला के पास आया और कथित तौर पर उसे कोई ऐसा पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया।

वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

पुलिस के अनुसार, जब महिला को होश आया और उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके सोने के कड़े, अंगूठी और चेन ले ली तथा पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पुलिस में अपने संपर्क होने का दावा किया और शिकायत करने पर महिला पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी।

कई महीनों तक डर के कारण रही चुप

महिला कई महीनों तक डर के कारण चुप रही, लेकिन आरोपी द्वारा कथित तौर पर लगातार परेशान किए जाने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि बंसल के खिलाफ 22 सितंबर को मंडावली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और वह फिलहाल फरार है।

ये भी पढ़ें: मैहर में शराब के नशे में पारिवारिक दोस्तों के बीच विवाद, युवक के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल

Related to this topic: