प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तीन बेटियां और एक बेटे का जन्म

झालावाड़ अस्पताल में दुर्लभ प्रसव, महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

झालावाड़ के राजकीय जनाना अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

झालावाड़ अस्पताल में दुर्लभ प्रसव महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

Rare Quadruplet Birth in Jhalawar Hospital, Woman Delivers Three Girls and a Boy |

झालावाड़,(राजस्थान)। शहर के राजकीय जनाना अस्पताल में गुरुवार को एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के बाद अस्पताल में खुशी का माहौल बन गया। महिला ने तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। सभी नवजातों को कम वजन होने के कारण विशेष निगरानी के लिए एनआईसीयू (NICU) में भर्ती किया गया है।

महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

जानकारी के अनुसार, ज्योति कश्यप, पत्नी अरुण कश्यप का राजकीय जनाना अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया गया। चिकित्सकों की टीम की देखरेख में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रसूता का स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य और स्थिर है।

चारों नवजातों हैं एनआईसीयू में

हालांकि समय से पहले और कम वजन के कारण चारों नवजातों को एनआईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी बच्चों का उपचार जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तीन बेटियां और एक बेटा

बच्चों के पिता अरुण कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटी की उम्मीद की थी, लेकिन भगवान ने उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा दिया। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर का आशीर्वाद है और पूरा परिवार बेहद खुश है।

मां और चारों नवजातों की नियमित निगरानी

चार बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लग गया। परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि मां और चारों नवजातों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में मेडलियन ज्वेलर्स पर 4 करोड़ की ठगी का आरोप, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Related to this topic: