कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में रविंद्र नारायण रवि (आर एन रवि) ने लोकभवन में शपथ ली...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में रविंद्र नारायण रवि (आर एन रवि) ने लोकभवन में शपथ ली। कलकत्ता हाई कोर्ट के प्रधान जज सुजय पाल ने उन्हें शपथ दिलाई। आर एन रवि इसके पहल तमिलनाडु के राज्यपाल थे। सी वी आनंद बोस के इस्तीफा देने के बाद आर एन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने।
लोकभवन में राज्यपाल के शपथ समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी, वाम मोर्चा का अध्यक्ष विमान बुसु मौजूद हुए। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी दिल्ली में होने की वजह से मौजूद नहीं हो पाए। गौरतलब है कि सी वी आनंद बोस ने राज्यपाल रहते राजभवन के नाम बदल कर लोकभवन रखा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101