प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरे का खेल

रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरे का कारनामा, रजिस्ट्रार के सामने उड़ाए 4,500 रुपये, CCTV में कैद

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति की जेब से 4,500 रुपये चोरी हो गए।

रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरे का कारनामा रजिस्ट्रार के सामने उड़ाए 4500 रुपये cctv में कैद

Pickpocket Caught on CCTV |

मीरजापुर {उत्तर प्रदेश}: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति की जेब से 4,500 रुपये चोरी हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

रजिस्ट्रार के सामने हुई जेबकतरी

जानकारी के अनुसार, जिगना थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी राजेंद्र दुबे मंगलवार को रजिस्ट्री कराने के लिए मीरजापुर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह रजिस्ट्रार के सामने रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे थे, तभी पीछे खड़े एक युवक ने उनकी जेब से 4,500 रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

पैसे गायब होने पर खुला मामला

कुछ देर बाद जब राजेंद्र दुबे को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने जेब में हाथ डाला, तो पैसे गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जेब से पैसे निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्यालय में मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

रजिस्ट्रार से की शिकायत, सुरक्षा पर उठे सवाल

पीड़ित राजेंद्र दुबे ने मामले की शिकायत रजिस्ट्रार से की है। वहीं, घटना के बाद रजिस्ट्री ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी कार्यालयों के भीतर भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा होती है।

यह भी पढ़े: RPF को टिकट जांचने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं, रेलवे ने जारी किया स्पष्टीकरण

Related to this topic: