प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

यूपी में रविवार को भी रजिस्ट्री शुरू

यूपी में अब रविवार को भी होगी रजिस्ट्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत पांच जिलों में अब रविवार को भी रजिस्ट्रियां हो सकेंगी। ये सुविधा उन तहसीलों में मिलेगी जहां एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय हैं।

यूपी में अब रविवार को भी होगी रजिस्ट्री

Stamp and Registration Department |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत पांच जिलों में अब रविवार को भी रजिस्ट्रियां हो सकेंगी। ये सुविधा उन तहसीलों में मिलेगी जहां एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय हैं। ऐसे उप निबंधक कार्यालय रोस्टर के तहत खुलेंगे जिससे कि नौकरीपेशा और दूरदराज से आने वालों को छुट्टी के दिन निबधन संबधी सुविधाएं मिल सकें। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने इस संबध में निर्देश जारी किए हैं। यूपी की योगी सरकार ने कहा नौकरी-पेशा और दूर दराज से आने वाले लोगों को बड़ी राहत देते हुए रजिस्ट्री कार्यालयों के रोस्टर में कई महत्वपूर्ण बदलाव का निर्णय लिया है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई के लिए उपनिबंधक कार्यालयों से ब्योरा मांगा है। रोस्टर के अनुसार तहसीलों में एक उपनिबंधक कार्यालय रविवार को भी खोला जाएगा। नेहा शर्मा ने बताया कि मार्च से यह व्यवस्था लागू करने से संबंधित आदेश जल्द जारी किया जाएगा। 

रविवार को खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर

विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर में जिस तहसील में एक से अधिक उप निबंधक कार्यालय हैं, वहां रजिस्ट्री आफिसों में नया रोस्टर लागू किया जाएगा। रोस्टर के अनुसार तहसीलों में एक उपनिबंधक कार्यालय रविवार को भी खोला जाएगा। नेहा शर्मा ने बताया कि मार्च से यह व्यवस्था लागू करने से संबंधित आदेश जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्रियों में आधार कार्ड को अनिवार्य किये जाने के बाद पंजीकरण सुविधाओं में सुधार की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। तहसीलों में अक्सर देखा जाता है कि रजिस्ट्री के लिए बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों और राज्यों से भी आते हैं। इसके लिए उन्हें अवकाश लेना होता है या काम धंधा बंद करना पड़ता है। अब रविवार को अवकाश के दिन रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।

यह भी पढ़े: भारत शुरू करेगा चीन से सीमित आयात

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-to-resume-limited-imports-from-china/144805

Related to this topic: