प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा वार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा

कोलकाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी पर निशाना साधतै हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद यहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा

Delhi Chief Minister |

कोलकाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी पर निशाना साधतै हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में  महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद यहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। यहां काफी तादाद में बांग्लादेश के घुसपैठियों प्रवेश कर गए हैं। दिल्ली भाजपा नेता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा चुनाव में टीएमसी के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर आगे ले आने के मकसद से भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित सभा में शिरकत कर रही थी। उन्होंने आर जी कर मेडिकल कालेज अस्तपात में महिला डाक्टर के साथ हुए दुष्कर्मं और हत्या और दुर्गापुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं की बढ़ी असुरक्षा और अपराधी तत्वों का बढ़े मनोबल चिंता जताई।

ममता सरकार पर घुसपैठ का आरोप

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध किया गया। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण पश्चिम बंगाल में यहां के नागरिकों को जरूरी सुविधाओं की समस्या खड़ी हो गई है। ममता सरकार ने केंद्र सरकारी की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर यहां के लोगों को भारी नुकसान किया है। जिस तरह दिल्ली की जनता ने अपने यहां तब्दीली ले आई है, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी तब्दीली लाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े: भारत के विजय रथ पर लगा ब्रेक

https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-winning-run-comes-to-a-halt/145166

 

Related to this topic: