प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुएं से बाहर आते ही लोगों के पीछे दौड़ा भालू

ओडिशा के अंगुल में कुएं से निकाले गए भालू ने बचाने वालों पर ही लगाई दौड़, वीडियो वायरल

ओडिशा के अंगुल जिले से वन्यजीव बचाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुएं में गिरे भालू को ग्रामीणों ने घंटों की मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

अंगुल (ओडिशा)। ओडिशा के अंगुल जिले से वन्यजीव बचाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुएं में गिरे भालू को ग्रामीणों ने घंटों की मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन आजाद होते ही एक भालू का व्यवहार अचानक बदल गया और वह उसी भीड़ की ओर दौड़ पड़ा, जिसने उसकी जान बचाई थी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

ग्रामीणों ने घंटों की मेहनत से किया सुरक्षित रेस्क्यू

यह घटना अंगुल जिले के आठमल्लिक ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव में हुई। भालू किसी तरह गांव के एक कुएं में गिर गए थे। जब ग्रामीणों की नजर कुएं में फंसे भालू पर पड़ी, तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों ने काफी देर तक योजना बनाकर और लगातार प्रयास करते हुए भालू को कुएं से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। रेस्क्यू के दौरान लोग पूरी सावधानी बरत रहे थे ताकि भालू को किसी तरह की चोट न पहुंचे और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

आजाद होते ही बदला भालू का व्यवहार, लोगों की ओर दौड़ा

हालांकि जैसे ही भालू कुएं से बाहर आया, वह अचानक आक्रामक हो गया। लोगों को उम्मीद थी कि भालू सीधे पास के जंगल की ओर चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भालू अचानक वहां मौजूद लोगों की भीड़ की तरफ तेजी से दौड़ पड़ा। भालू को अपनी ओर आते देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भागने लगा। कुछ ही क्षणों में वहां का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना का वीडियो वायरल, बाल-बाल बची लोगों की जान

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही भालू कुएं से बाहर निकलता है, वह अचानक लोगों की ओर दौड़ पड़ता है और भीड़ जान बचाने के लिए भागने लगती है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, पीड़ित परिवार ने की फांसी की सजा की मांग

Related to this topic: