प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रिंसिपल डीजे को मिला था ई-मेल

रीवा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गये वकीलों के चैम्बर

शहर में गुरुवार को जिला कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई मेल जिला सत्र न्यायाधीश को मिला था।

रीवा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी खाली कराए गये वकीलों के चैम्बर

Rewa District Court receives bomb threat, lawyers' chambers evacuated |

रीवा। शहर में गुरुवार को जिला कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई मेल जिला सत्र न्यायाधीश को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल डीजे ने यह मैसेज एसपी को भेजा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड में आ गई। घमकी भरा ई मेल सुबह 8 बजे मिला। जिसमें दोपहर ढाई बजे तक मोहल्लत देने की बात कही गई।

बम स्क्वॉयड के साथ कोर्ट परिसर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस बम स्क्वॉयड के साथ कोर्ट परिसर पहुंच गई। कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। वकीलों के चेंहर खाली कराए गये। कोर्ट परिसर में मौजूद कर्मचारियों, वकीलों और अन्य लोगों को बाहर निकाल दिया गया। आम लोगों की आवाजाही पर भी अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई। ताकि तलाशी अभियान में कोई अव्यवस्था न हो।

कोर्ट भवन के हर हिस्से की बारीकी से की गयी जांच

इसके बाद कोर्ट भवन के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। बम स्क्वॉयड और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। चैंबर, रिकार्ड रूम, कोर्ट रूम, गलियारे, पार्किंग स्थल, और आसपास की खुले स्थान की भी जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने उपकरणों की मदद से संदिग्ध चीजों की जांच की।

धमकी भरे मैसेज का सोर्स पता करने को लेकर साइबर सेल को सक्रिय

सीएसपी राजीव तिवारी ने कहा, धमकी भरा मैसेज जिला जज ने एसपी को फॉरवर्ड किया। पुलिस ने धमकी भरे मैसेज का सोर्स पता करने के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। जानने की कोशिश की जा रही है कि मैसेज किस नंबर या माध्यम से भेजा गया। और इसके पीछे किसका हाथ है। इसके साथ कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

फिलहाल तलाशी के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सावधानी के तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cold-wave-intensifies-in-madhya-pradesh-mercury-drops-in-khajuraho-and-naugaon/104114

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर और तेज, खजुराहो व नौगांव में पारा ने लगाया गोता

Related to this topic: