प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 128 किमी प्रति घंटा की रफ्ता

रीवा में एम्बुलेंस के पास बाइकर ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस से बोला– फील माय रील

एक युवक ने हाईवे पर करीब 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाते हुए एम्बुलेंस के ठीक बगल में स्टंट किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रीवा में एम्बुलेंस के पास बाइकर ने किया खतरनाक स्टंट पुलिस से बोला– फील माय रील

Rewa Youth Performs Dangerous Stunt Near Ambulance at 128 kmph |

रीवा। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना मामला सामने आया है। एक युवक ने हाईवे पर करीब 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाते हुए एम्बुलेंस के ठीक बगल में स्टंट किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

एम्बुलेंस के साथ खतरनाक स्टंट

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रीवा के एक राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जहां मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस के पास युवक ने तेज रफ्तार बाइक से स्टंटबाजी की। युवक कभी एम्बुलेंस के आगे तो कभी पीछे खड़े होकर हाथ छोड़कर बाइक चलाता नजर आया। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

सोशल मीडिया पर वीडियो, स्पीड 128 किमी प्रति घंटा

बताया जा रहा है कि युवक ने यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया रील बनाने के लिए रिकॉर्ड किया। वीडियो में स्पीड मीटर लगभग 128 किमी/घंटा की रफ्तार दिखा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस हरकत को न केवल गैरकानूनी बल्कि इंसानी जान के लिए भी बेहद खतरनाक बताया।

पुलिस को खुली चुनौती, बोला – "फील माय रील"

जब यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया और युवक से पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर "फील माय रील" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। युवक का यह बयान सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। इस स्टंट के दौरान युवक ने तेज रफ्तार, हाथ छोड़कर बाइक चलाना, एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा में बाधा डालनाजैसे कई यातायात नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल स्टंट करने वाले की बल्कि एम्बुलेंस में मौजूद मरीज और अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में डालती हैं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

रीवा पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बाइक जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। सड़क स्टंट का मैदान नहीं है, और ऐसी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/kashmir-solidarity-day-faces-pushback-from-kashmiris-abroad/132201

कश्मीर एकजुटता दिवस: जावेद बेग का पाकिस्तान पर हमला और ब्रैडफोर्ड में विरोध प्रदर्शन

Related to this topic: