प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपियों की तलाश में पुलिस का बड़ा ऐलान

पेंड्रा सराफा व्यापारी मर्डर केस, आईजी ने घोषित किया 30 हजार का इनाम

सराफा व्यापारी की हत्या मामले में लासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने फरार आरोपियों की जानकारी देने वाले के लिए ₹30 हजार के इनाम की घोषणा की है।

पेंड्रा सराफा व्यापारी मर्डर केस आईजी ने घोषित किया 30 हजार का इनाम

Reward Announced for Information in Kotmi Jeweller Murder Case |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने फरार आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए ₹30 हजार के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक पहले ही कर चुके हैं ₹5 हजार के इनाम की घोषणा

वहीं पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अविनाश कुमार मिश्रा पहले ही ₹5 हजार के इनाम की घोषणा कर चुके हैं। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 26 मई 2026 को कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुई थी, जहां अज्ञात बदमाशों ने सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मारकर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।

गोपनीय रखी जाएगी सूचना देने वाले की पहचान

आईजी राम गोपाल गर्ग ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति आरोपियों के संबंध में सटीक जानकारी, गिरफ्तारी में सहायक सूचना या घटना से संबंधित फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराएगा, उसे ₹30 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

लगातार जारी है आरोपियों की तलाश

वहीं पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा ने भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले फरार अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी या गिरफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा या घटना का फोटो/वीडियो उपलब्ध कराएगा जिससे आरोपियों को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, व्यक्ति को ₹5 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले का नाम एवं पता सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा, जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है और कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पेंड्रा निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी 26 मई को कोटमी साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी के जेवरात की दुकान लगाए हुए थे। शाम को दुकान समेटकर घर लौटने की तैयारी के दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश बाजार पहुंचे और व्यापारी से कीमती जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रदीप सोनी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। व्यापारी संगठन, स्थानीय नागरिक और परिजन लगातार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 07751-221011, 7879018666, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 9479129002, पुलिस कंट्रोल रूम: 07751-221007, 9479190097, थाना प्रभारी पेंड्रा: 9479193039, 6260655835 और चौकी प्रभारी कोटमी: 8120833712 के इन नंबरों पर दे सकते हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जा सके।

यह भी पढ़ें: CBSE के OSM टेंडर में गड़बड़ी का दावा: 12वीं के छात्र सार्थक ने उठाए सवाल

Related to this topic: