प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक्सीडेंट के बहाने की लूट

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

राजनांदगांव शहर में एक्सीडेंट का बहाना बनाकर युवकों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किया सामान

Robbery Accused Held Within 3 Hours in Rajnandgaon |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव शहर में एक्सीडेंट का बहाना बनाकर युवकों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल से टक्कर मारी, फिर चाकू दिखाकर दो मोबाइल फोन और फोन-पे के जरिए तीन हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान, नकदी, चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

मोहारा नदी के पास वारदात को दिया गया अंजाम

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी पमेश ठाकुर अपने साथियों के साथ मोहारा ऑक्सीजोन घूमकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोहारा नदी स्थित पानी टंकी के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर और शरद यादव उर्फ दादू यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर दो मोबाइल फोन छीन लिए और फोन-पे के माध्यम से तीन हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस की मुस्तैदी से 3 घंटे में दबोचे गए मुख्य आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की और महज तीन घंटे के भीतर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर और शरद यादव उर्फ दादू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार कर लिया।

पुराना अपराधी निकला मुख्य सरगना

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, ढाई हजार रुपये नगद, वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल नाबालिगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के ताजपुर में 3867 राशन कार्ड रद्द, भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related to this topic: