प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुनसान रास्ते में वारदात से हड़कंप

रोहतास में डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, बारुण में अपराधियों ने किया हमला

रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की कथित हत्या का मामला सामने आया है।

रोहतास में डेहरी नगर परिषद के eo विमल कुमार की हत्या बारुण में अपराधियों ने किया हमला

Rohtas Nagar Council EO Vimal Kumar Killed in Attack, Investigation Underway |

डेहरी/बारुण (बिहार)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

बारूण नहर मार्ग पर हुआ हमला

बताया जा रहा है, कि वे डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

मृतक की पत्नी ने बारूना थाने मे प्राथमिकी दर्ज कारवाई

मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने बारुण थाना में लिखित आवेदन देकर गाड़ी चालक मिथिलेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने IPC की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कविता ने आवेदन में बताया, कि 1 अगस्त 2026 की रात करीब 9:19 बजे चालक मिथिलेश कुमार ने उन्हें फोन कर सूचना दी, कि उनके पति अब नहीं रहे। पहले लगा, कि छोटी-मोटी चोट लगी होगी, लेकिन बाद में पता चला, कि उनकी सांस नहीं चल रही थी। पत्नी ने आरोप लगाया, कि मिथिलेश पहले भी उनके पति से गाली-गलौज करता था और उसे प्रताड़ित करता था। हाल में विमल कुमार ने उसकी नौकरी से हटाने की बात भी कही थी। इसी कारण उसने साजिश के तहत हत्या की।

यह भी पढ़ें: फ्रांस में 1949 के बाद की सबसे भीषण जंगल की आग पर काबू, 42,000 हेक्टेयर वन हुआ राख

Related to this topic: