प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

बहराइच में दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, रीना की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

बहराइच के मोतीपुर में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने मृतका रीना के पति और सास को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

बहराइच में दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार रीना की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

Bahraich Police Arrest Husband and Mother-in-Law in Dowry Death Case |

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका रीना के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार, 2 नवंबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे छोटी बाजार मिहींपुरवा से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अतिरिक्त दहेज और नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

मामला सीतापुर जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा लहरपुर निवासी दीनबंधु की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी करीब 27 वर्षीय बेटी रीना को उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज और नकदी की मांग को लेकर लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप

शिकायत में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। रीना की मौत के बाद मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध संख्या 475/26 के तहत बीएनएस की धारा 85/80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया था।

मृतका के पति रवि शंकर नाग और सास गीता देवी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि शंकर नाग (32) पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर नाग और गीता देवी (60) पत्नी स्वर्गीय उमाशंकर नाग के रूप में हुई है। दोनों छोटी बाजार मिहींपुरवा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के निवासी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भगवानदास, कांस्टेबल रघुवीर प्रसाद तथा महिला कांस्टेबल शिखा वर्मा शामिल रहीं।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

यह भी पढ़ें:   मुंगेर में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, दोनाली बंदूक-पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Related to this topic: