प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

MP सरकार के कैलेंडर पर छिड़ा इम्पलाविवाद

सरकारी कैलेंडर में ‘विदेशी हिरण’ की तस्वीर पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश सरकार की सरकारी डायरी के बाद अब राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

सरकारी कैलेंडर में ‘विदेशी हिरण’ की तस्वीर पर घमासान दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

Row Erupts Over ‘Impala’ Image in MP Govt Calendar |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की सरकारी डायरी के बाद अब राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर पर छपी हिरण की तस्वीर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

यह है पूरा मामला

विवाद कैलेंडर के फरवरी 2026 के पन्ने पर छपी एक तस्वीर को लेकर है। दिग्विजय सिंह का दावा है कि कैलेंडर में जिस जानवर की तस्वीर लगाई गई है, वह इम्पला (Impala) प्रजाति का हिरण है।

दिग्विजय सिंह ने कहा

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सवाल उठाया कि जो हिरण देश में ही नहीं पाया जाता, उसका फोटो क्यों लगाया गया। उनका तर्क है कि इम्पला मुख्य रूप से अफ्रीका में पाया जाता है और भारत या मध्य प्रदेश के जंगलों में इसका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने इस मामले को सरकार की लापरवाही और चित्रों के चयन में असावधानी से जोड़ा है।

इधर, सियासत गरमाई

इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे सरकार की अनदेखी बता रहे हैं, वहीं इस मुद्दे पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस 'विदेशी हिरण' वाले विवाद पर क्या स्पष्टीकरण देती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fir-filed-over-video-on-mahakal-temple-prasad-quality/146480

महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पर वीडियो डालने वाले कंटेंट क्रिएटर पर FIR दर्ज

Related to this topic: